सुपौल, जून 7 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के बीएसएस कॉलेज परिसर में स्थापित टिशू कल्चर लैब वित्तीय संसाधनों के अभाव में पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी है। वर्ष 2018 में 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से स्थापित यह लैब फंड के अभाव में मार्च 2022 से निष्क्रिय है। यह भी पढ़ें- सुपौल : फंड के अभाव में बंद पड़ी है सुपौल की टिशू कल्चर लैबलैब का उद्घाटन तत्कालीन ऊर्जा एवं वाणिज्य मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव की पहल पर शुरू हुई इस लैब का उद्घाटन एक अगस्त 2018 को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने किया था। लैब की स्थापना के बाद शुरुआती वर्षों में यहां प्रशिक्षित कर्मियों की नियुक्ति की गई और आधुनिक उपकरण लगाए गए। प्रयोगशाला में पौधा उत्पादन का कार्य नियमित रूप से चलता रहा,वैज्ञानिकों ने बांस की उन्नत प्रजातियों पर शोध कर पौधे तैयार किए। व...