सुपौल, अप्रैल 23 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। ज्ञान भारतम मिशन के तहत पांडुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटाइजेशन को लेकर सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में जिले के नाम एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। दरअसल, सुपौल उच्च माध्यमिक विद्यालय सुपौल से वर्ष 1921 ई की एक हस्तलिखित लॉग बुक जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है, जिसमें लगभग 100 वर्ष पूर्व विद्यालय की दैनिक गतिविधियों का विस्तृत विवरण दर्ज है। यह पांडुलिपि न केवल विद्यालय के गौरवशाली इतिहास का प्रमाण है, बल्कि जिले की शैक्षणिक विरासत का भी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इस बाबत जिला प्रशासन ने जिलावासियों से उनके पास उपलब्ध या फिर जानकारी में मौजूद हस्तलिखित पांडुलिपियों या दस्तावेजों के संरक्षण व डिजिटाइजेशन में सहयोग की अपील की है। प्रशासन का मानना है कि जिले में ऐसे सैकड़ों हस्तलिखित पांडुलिपि...