सुपौल, जून 14 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। राघोपुर प्रखंड अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के अड़राहा निवासी राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित आदर्श शिक्षक व बीएचयू में प्रोफेसर प्रो शंकर कुमार मिश्र को धर्मशास्त्र विभाग का विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्रीय शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने खुशी जताई है। विभागाध्यक्ष पद पर यह उनका दूसरा कार्यकाल है। इस बाबत शिक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि उन्होंने अभी तक छह पुस्तकों का लेखन किया है। साथ ही अकादमिक जगत में कई पुरस्कारों व सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। वे अभी तक 22 अंतरराष्ट्रीय तथा 65 राष्ट्रीय सम्मेलनों में सहभागिता कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : प्रो. शंकर मिश्र बने धर्मशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...