सुपौल, मई 29 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के हरदी पूरब पंचायत के वार्ड 11 में शुक्रवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान आदित्य मेहता की पत्नी निशु कुमारी(23)के रूप में हुई है। उसका शव घर के कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यह भी पढ़ें- सुपौल : प्रेम विवाह के एक साल बाद नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौतघटना की जानकारी जानकारी के अनुसार, निशु कुमारी ने करीब एक साल पहले आदित्य से प्रेम विवाह किया था। शुक्रवार को जब घर के कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।परिवार की प्रतिक्रिया इधर, घटना की खबर...