सुपौल, जुलाई 22 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड की बसबिट्टी पंचायत स्थित पूर्वी कोसी तटबंध के 64/95 स्पर पर उफनती कोसी नदी में बह रही एक नवविवाहिता को कनीय अभियंता और एक मजदूर ने अपनी जान जोखिम में डालकर बचा लिया। इसके बाद युवती ने जो आरोप लगाए, उससे पूरे मामले ने आपराधिक मोड़ ले लिया। घटना रात करीब 10 बजे की है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: शादी का दवाब देने पर नशीला कोल्ड ड्रिंक पिला बेहोशी अवस्था में छोड़ भागा युवकघटनास्थल का विवरण पूर्वी कोसी तटबंध पर रात्रि ड्यूटी कर रहे कनीय अभियंता चितरंजन कुमार और मजदूर सुभाष कुमार भोजन करने के बाद बाहर निकले थे। इसी दौरान उन्हें नदी की ओर से किसी युवती के चीखने और बचाओ-बचाओ की आवाज सुनाई दी। दोनों टॉर्च लेकर तुरंत तट की ओर दौड़े। हालात की गंभीरता को देखते हुए मजदूर सुभाष कुमार ने बिना समय...