सुपौल, अप्रैल 10 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज पुलिस ने ससुराल से प्रेमी के साथ फरार महिला को प्रतापगंज थाना क्षेत्र के बांस चौक से ढंढ़ निकाला है। इस बाबत थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि महिला को बयान के लिए केस के अनुसंधानकर्ता एसआई पूनम कुमारी की अभिरक्षा में न्यायालय भेजा गया है। उन्होंने बताया कि सूरजापुर निवासी महिला की सास द्वारा दिये आवेदन के आधार पर पुलिस ने बीते एक अप्रैल को थाना काड संख्या 82/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार महिला की सास ने कहा था कि उसने मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र स्थित सहरवा गांव निवासी अपने बेटे मो मोकिन की शादी चार साल पूर्व धूमधाम से कराई थी। बहू उनके साथ हंसी-खुशी रह रही थी। इस क्रम में बेटा रोजगार के लिए सऊदी अरब चला गया। इस बीच ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.