सुपौल, मार्च 31 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में सोमवार को 'प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय एवं अभिभावक साथ-साथ' थीम पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पोषक क्षेत्र के अभिभावक बड़ी संख्या में अपने बच्चों के विद्यालय पहुंचे और पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में भाग लिया। कई विद्यालयों में छात्रों के बीच किताब सेट का भी वितरण किया गया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखा गया।मिटिंग के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों के बीच बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, व्यवहारिक विकास और सीखने की क्षमता पर विस्तार से चर्चा की गई। अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने, समय प्रबंधन सिखाने और घर पर पढ़ाई का माहौल बनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.