सुपौल, अप्रैल 3 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। वाहनों के फिटनेस जांच के लिए सरकार द्वारा प्रस्तावित आधुनिक फिटनेस वाहन जांच केन्द्र स्वचालित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) की शुरुआत बीते 25 मार्च को जिले के हटवरिया में की गई। जिला मुख्यालय से करीब 04 किलोमीटर की दुरी पर स्थित यह एटीएस कोसी प्रमंडल का पहला एवं राज्य का सातवां एटीएस है। यह केंद्र सुपौल, सहरसा, मधेपुरा सहित आसपास के मधुबनी, अररिया और पूर्णिया जिलों के लिए पहला आधुनिक वाहन फिटनेस जांच केंद्र बन गया है। राज्य सरकार के निर्देश और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के मानकों के अनुरूप स्थापित यह केंद्र वाहनों की जांच प्रक्रिया को पारदर्शी, वैज्ञानिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस एटीएस का संचालन जय शिव कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। यहां आधुनिक मशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.