सुपौल, फरवरी 16 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। प्रभार हस्तांतरण में लापरवाही को लेकर जिले में शिक्षा विभाग ने एक सहायक शिक्षक को निलंबित किया है। डीएम सावन कुमार के निर्देश पर किशनपुर के उर्दू प्राथमिक विद्यालय, ठाढ़ीधता के सहायक शिक्षक विजेन्द्र कुमार कामत को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। डीपीओ स्थापना की ओर से जारी पत्र के अनुसार बिहार लोक सेवा आयोग, पटना द्वारा अनुशंसित एवं चयनित प्रधान शिक्षक मनोज कुमार मनोहर ने 21 जुलाई 2025 को विद्यालय में योगदान दे दिया था। इसके बावजूद सहायक शिक्षक विजेन्द्र कुमार कामत द्वारा विद्यालय का प्रभार नहीं सौंपा गया। बताया गया कि इस संबंध में बीईओ किशनपुर ने कई बार लिखित निर्देश दिए लेकिन श्री कामत ने आदेशों की अनदेखी की। स्पष्टिकरण पूछा गया पर जवाब नहीं मिला। इसके कारण से 02 फरवरी 2025 से विद...