सुपौल, जून 10 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना को लेकर मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित गायत्री शक्तिपीठ में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि ने कहा कि नरेंद्र मोदी को देश की सेवा के लिए लगातार प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, जिला महामंत्री कुणाल कुमार, जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार चौधरी, रणधीर ठाकुर, जिला मंत्...