सुपौल, अप्रैल 2 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए मास्ट लाईट पोस्ट शोभा की वस्तु साबित हो रहे हैं। 2012-13 में विधायक और सांसद ने अंधेरे को दूर करने के लिए बाजार के गोल चौक, स्टेशन चौक और सुरजापुर के झुनकी चौक पर मास्ट लाईट लगवाए थे, लेकिन बिजली की व्यवस्था नहीं होने से ये लाइटें कभी भी जल नहीं पाईं। आज भी ये मास्ट लाईट पोस्ट शोभा की वस्तु बन लोगों का मुंह चिढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों ने सिर्फ अपनी पीठ थपथपाने के लिए ये लाइटें लगवाईं, लेकिन जनता को इसका कोई फायदा नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.