सुपौल, मई 10 -- प्रतापगंज, निजप्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने रविवार को प्रतापगंज रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने लगभग 25 मिनट तक स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म एवं रेलवे की जमीन का जायजा लिया तथा स्टेशन अधीक्षक चंद्रकिशोर को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार डीआरएम विशेष ट्रेन से अपने अधिकारियों के साथ समस्तीपुर से पूर्णिया कोर्ट जाने के क्रम में अचानक प्रतापगंज रेलवे स्टेशन पर रुके। यह भी पढ़ें- अररिया: फारबिसगंज में ट्रेनों की संख्या व यात्री सुविधाओं में होगा जल्द इजाफा: डीआरएमनिरीक्षण के दौरान की गई कार्रवाई डीआरएम के अचानक पहुंचने से स्टेशन कर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं एवं रेलवे संपत...