सुपौल, मार्च 15 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज बाजार स्थित जामा मस्जिद के शौचालय में संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। इसका खुलासा तब हुआ जब दोपहर एक बजे मस्जिद आए नमाजियों ने शौचालय का दरवाजा खोलना चाहा। दरवाजा अंदर से बंद था। आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया। मृतक की पहचान प्रखंड क्षेत्र की भवानीपुर दक्षिण पंचायत के इस्लामपुर गांव निवासी अब्दुल नासिर के दामाद अश्विनी अहमद के रूप में हुई है। वह मूलरूप से राजस्थान के श्रीगंगानगर का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार साल सोशल मीडिया के माध्यम से इस्लामपुर निवासी नौसीन सबा (25) से अश्विनी अहमद (30) के बीच दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। साल 2023 में प्रतापगंज से श्रीगंगानगर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.