सुपौल, मई 22 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता (पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, बुडको, भवन निर्माण विभाग, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, विद्युत आपूर्ति, लघु जल संसाधन विभाग, शीर्ष कार्य प्रमंडल, पूर्वी एवं पश्चिमी तटबंध प्रमंडल आदि) उपस्थित हुए। इस दौरान डीएम ने सभी प्रगतिशील योजनाओं का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही पथ निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करन तथा पूर्वी तथा पश्चिमी तटबंध प्रमंडल को संभावित बाढ़ से पूर्व तटबंध को सुरक्षित करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- सुपौल ...