सुपौल, जनवरी 7 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। कृषि विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया ई गवर्नेंस प्लान को अमलीजामा पहनाने का कार्य प्रखंड में शुरू कर दिया गया है। इसकी शुरुआत मंगलवार से प्रखंड के भवानीपुर उत्तर ,भवानीपुर दक्षिण, गोविंदपुर, चिलौनी उत्तर, चिलौनी दक्षिण तथा सूखानगर पंचायत में ई गवर्नेंस प्लान कृषि के तहत फार्मर रजिस्ट्री कार्य शुरू किया गया। शेष श्रीपुर ,तेकुना तथा सूरजापुर पंचायत में 9 से 10 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रियांशु राज ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार से भवानीपुर उत्तर एवं भवानीपुर दक्षिण पचायत में कृषि समन्वयक अरविंद कुमार चौधरी, सत्यनारायण प्रसाद ,किसान सलाहकार मनोज कुमार निराला, नवल चौधरी, राजस्व कर्मचारी राहुल राज, गोविंदपुर में किसान सलाहकार जयप्रकाश मंडल, राजस्व कर्मचारी श्य...