सुपौल : पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सुपौल, जून 5 -- वीरपुर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडलीय अस्पताल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे से पृथ्वी को बचाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और बच्चों के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल :...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.