सुपौल : पोषण माह पर सखी वार्ता आयोजित
सुपौल, सितम्बर 24 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। पोषण माह के अवसर पर जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन सुपौल द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उच्च माध्यमिक विद्यालय, चकडुमरिया में छात्राओं के साथ सखी वार्ता-सह-पोषण संवेदीकरण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को पोषण, स्वच्छता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन, लैंगिक समानता, बाल विवाह की रोकथाम, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा बाल विवाह के दुष्परिणामों की जानकारी दी। जिला मिशन समन्वयक श्री हरिनारायण कुमार ने सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी, जबकि वन स्टॉप सेंटर की केन्द्र प्रशासक कुमारी प्रतिभा ने हिंसा से प्रभावित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.