सुपौल, अप्रैल 12 -- करजाईन बाजार , एक संवाददाता। राजकीय पॉलिटेक्निक राघोपुर में एंड्रेस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा पूल कैम्पस प्लेसेंट ड्राइव का संचालन सनिवार को किया गया, जिसमें राज्यभर के विभिन्न पॉलिटेक्निक कालेजों के विभिन्न शाखाओं के अध्यनरत विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव का सफल संचालन से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है और प्रतिस्पर्धा को देखकर और बेहतर करने की जागरूकता बढ़ी है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में दूसरे पॉलिटेक्निक कॉलेजों के 128 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इस प्लेसमेंट ड्राइव को सफल बनाने में प्राचार्य अजय कुमार सिंह, प्लेसमेंट पदाधिकारी आशीष नारायण केशव, प्लेसमेंट टीम के सदस्य निकेश पंडित, किशोर कुणाल, गोविंद कुमार भगत तथा राहुल कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छात...