सुपौल, अगस्त 18 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार सरकार की ओर से 17 अगस्त से लागू की गई पेपरलेस (डिजिटल) रजिस्ट्री और ई-स्टांपिंग व्यवस्था का विरोध दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा। यह भी पढ़ें- Siwan News जमीन रजिस्ट्री के नए नियम का विरोध, महाराजगंज में कातिब-स्टांप वेंडरों ने किया प्रदर्शनहड़ताल के कारण प्रभावित कामकाज दस्तावेज नवीस (कातिब) और स्टांप वेंडरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण जिला निबंधन कार्यालय में जमीन, प्लॉट और फ्लैट की खरीद-बिक्री से जुड़े कामकाज पर व्यापक असर पड़ा। लगातार दूसरे दिन नई डिजिटल व्यवस्था के तहत एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। पुराने सिस्टम से महज पांच दस्तावेजों का निबंधन हुआ। कामकाज प्रभावित होने से कार्यालय में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा और रजिस्ट्री कराने पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- Siwan...