सुपौल, मार्च 25 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिले के पेट्रोल पंप संचालक ग्राहकों की बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी कर रहे हैं। पेट्रोलियम कंपनियों के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद अधिकांश पंपों पर हवा भरने की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, साफ-सुथरा शौचालय, अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एड बॉक्स जैसी जरूरी सुविधाएं या तो अनुपलब्ध हैं या फिर बदहाल स्थिति में हैं। इससे रोजाना वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शहर के प्रमुख चौक लोहिया नगर चौक और गौरवगढ़ स्थित पेट्रोल पंपों की पड़ताल में स्थिति चिंताजनक मिली। जांच के दौरान चार पंपों में से केवल एक पंप पर ही हवा भरने की मशीन सही तरीके से काम करती मिली। लोहिया चौक स्थित दो पंपों में से एक पर हवा भरने की मशीन खराब पड़ी थी, जबकि गौरवगढ़ चौक के दोनों पंपों पर भी हालात कुछ बेहतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.