सुपौल, जून 14 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। छातापुर विधायक सह पूर्व मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू शनिवार की देर शाम तक छातापुर प्रखंड क्षेत्र के भ्रमण पर थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक के सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बताया और बीते 12 वर्षों में देश को मिली बड़ी उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया। विधायक ने राजेश्वरी पश्चिमी, घीवहा, डहरिया मुख्यालय पंचायत, लालपुर, परियाही व माधोपुर के कई इलाकों में पहुंचकर पीएम मोदी की उपलब्धियों से संबंधित पत्रक का वितरण किया। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 साल होने पर नागरिक सम्मानअभियानों की जानकारी भ्रमण के दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं और उनके शीघ्र निदान का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने निर्वाचित प...