सुपौल, जनवरी 5 -- करजाईन बाज़ार, एक संवाददाता । बिहार के पूर्व कारा मंत्री स्व. बैद्यनाथ मेहता की 95वीं जयंती एनएच 106 के समीप रतनपुर पेट्रोल पंप के नजदीक प्रतिमा स्थल पर स्थानीय मुखिया संतोष कुमार मेहता की अध्यक्षता में मनाई गई। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त आचार्य रामविलास मेहता की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्व. बैद्यनाथ मेहता युग दृष्टा एवं ईमानदारी के पर्याय थे। वे आजीवन सत्य अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए कोसी के विकास में जुटे रहे। जाति नहीं बल्कि जमात के विकास एवं भ्रष्टाचार मुक्त समाज ही उनका सपना था। वे कोसी के सच्चे सपूत थे। जिन्होंने कर्म एवं ईमानदारी के बल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.