सुपौल : पूर्वी कोसी तटबंध के किनारे हो रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग
सुपौल, अप्रैल 3 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी कोसी तटबंध के 21 किलोमीटर से लेकर 40 किलोमीटर के बीच स्थानीय लोगों द्वारा तटबंध के किनारे पक्का मकान और फूस की झोपड़ी धड़ल्ले से बनाया जा रहा है। बताया जाता है कि जल संसाधन विभाग के अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा तटबंध के किनारे धड़ल्ले से पक्का मकान और फूस झोपड़ी बनाया जा रहा है। इधर जल संसाधन विभाग के जेई महंत किशोर दास ने बताया कि भपटियाही बाजार के पास सहित अन्य जगहों पर तटबंध के किनारे बनाए जा रहे पक्का मकान पर रोक लगा दी गई है। तटबंध के किनारे जबरन अतिक्रमण करने को लेकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इधर भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, सुशील कुमार मोदी सहित अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तटबंध के किनारे हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.