सुपौल, अप्रैल 21 -- बलुआ बाजार, एक प्रतिनिधि। छातापुर प्रखंड के जीवछपुर पंचायत अंतर्गत सरस्वतीपुर के पास गेरा नदी पर बन रहे पुल निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। करीब 708.67 लाख रुपये की लागत से बन रहे इस पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए लोगों ने निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों के इंतजार के बाद शुरू हुए इस महत्वपूर्ण पुल निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। परमेश्वर साह, नेपाली शाह, ललन यादव, अरविंद कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि फुटिंग स्थल से पानी पूरी तरह निकाले बिना ही कंक्रीट डाला जा रहा है। बाद में पंप के जरिए पानी हटाने से सीमेंट बह जा रहा है और ढांचा कमजोर बन रहा है। इसके अलावा पाइलिंग के ऊपरी हिस्से को नियम के अनुसार तोड़ने के बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.