सुपौल, अप्रैल 4 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में हो रही चोरी की घटना से शहर ही नहीं ग्रामीण इलाके के लोग भी डरे सहमे हैं। हाल यह है कि लोग लुटेरों से ज्यादा चोरों के आतंक से दहशत में हैं। तीन महीने में चोरों ने तीन बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर हड़कंप मचा दिया है। इसमें सूना घर व दुकान निशाने पर रहे। चोरी की तीन बड़ी वारदात में चोरों ने 50 लाख से अधिक की संपति पर हाथ साफ कर दिया है। ऐसे में सवाल उठाया जा रहा है कि पुलिस सजग है और नियमित गश्ती हो रही है तो फिर चोर पकड़े क्यों नहीं जा रहे? तीन बड़ी चोरी के मामले में पुलिस अभी तक बैकफुट पर है। बलवा पुनर्वास में करीब 30 लाख की चोरी, नहीं मिला सुराग: शहर के बलवा पुनर्वास वार्ड 1 में दिनेश यादव के पुत्र और बहू अमेरिका में इंजीनियर हैं। नई शादी के बाद बहना जेवर और कीमती कपड़ा घर पर रख दंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.