सुपौल, जून 20 -- प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि। प्रतापगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरजापुर पंचायत के परसाबिरबल गांव से 41 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखते ही कथित तस्कर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिक... यह भी पढ़ें- सुपौल : पुलिस ने छापेमारी कर 41 बोतल अंग्रेजी शराब की बरामदपुलिस की कार्रवाई मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। इस बाबत प्रतापगंज थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि फरार तस्कर की पहचान की जा रही है। साथ ही पुलिस की कार्रवाई में बाधा पहुंचाने वाले नामजद आरोपियों समेत सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...