सुपौल, अप्रैल 13 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। भपटियाही थाना पुलिस ने सोमवार को लालगंज पंचायत के मझोआ गांव के वार्ड एक में मारपीट की घटना को लेकर दो पक्षों से चार नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह जानकारी भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना को लेकर प्रथम पक्ष के भपटियाही थाना केस संख्या 65/ 26 के नामजद अभियुक्त मिथलेश राम और अमरेश राम और भपटियाही थाना केस संख्या 66/ 26 के नामजद अभियुक्त अनिल राम, लक्ष्मण राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों पक्षों के सभी नामजद अभियुक्त फरार चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.