सुपौल, मार्च 17 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद कर्मचारी के साथ हुई पुलिसिया कार्रवाई को लेकर नगर निकाय कर्मियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर सोमवार की शाम बिहार लोकल बॉडिज इम्पलाइज फेडरेशन के प्रतिनिधि सुपौल पहुंचे और नगर परिषद कर्मचारी संघ की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव ने की। प्रेस वार्ता में फेडरेशन के राज्य संगठन मंत्री सूरज कुमार सोनू ने कहा कि 15 मार्च की रात पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह असंवैधानिक और बर्बरतापूर्ण है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय कर्मियों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे पूरे राज्य के कर्मचारियों में आक्रोश है। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को फेडरेशन का प्रदेश ...