सुपौल, मार्च 17 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद के कुछ कर्मचारियों को रविवार रात हिरासत में लेने के बाद शुरू हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में नप कर्मियों की बेमियादी हड़ताल तो शुरू है ही, बोर्ड की आपात बैठक कर निंदा प्रस्ताव भी पास किया गया। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों पर केस करने का निर्णय भी लिया गया है। उधर, रविवार रात सदर थाना पुलिस की कार्रवाई के विरोध में नगर परिषद कर्मचारी और सफाईकर्मी आंदोलन पर उतर आए हैं। सोमवार को आक्रोशित कर्मियों ने चेतावनी दे दी कि अगर सदर थानाध्यक्ष को नहीं हटाया गया तो बिहार लोकल बॉडिज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मंगलवार से पूरे प्रदेश के नगर निकायों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। घटना के विरोध में सोमवार सुबह बड़ी संख्या में सफाईकर्मी और नगर परिषद कर्मचारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.