सुपौल, मई 18 -- सुपौल, एक संवाददाता। कोसी स्पोर्टस क्लब बसबिट्टी-रामदत्तपट्टी द्वारा आयोजित लालबहादुर शास्त्री मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच रविवार को पुरीख बनाम सहरसा के बीच खेला गया। इसमें पुरीख की टीम ने सहरसा को 3 के मुकाबले 2 गोल से पराजित कर कप पर अपना कब्जा जमाया।

विजेताओं को इनाम विजेता पुरीख की टीम को विजय सिंह द्वारा कप व नगद 11 हजार 500 की राशि प्रदान की गई, जबकि उपविजेता सहरसा की टीम को आयोजन समिति के सचिव जहुरी प्रसाद यादव ने कप व 7500 रुपये नगद प्रदान किया।

मैच का विवरण इससे पहले पहले हाफ में पुरीख की टीम पहले हाफ में 2 -1 से बढ़त बनाई हुई थी, जिसके बाद दूसरे हाफ में दोनों टीमों की ओर से एक-एक गोल और दागे गए। इस क्रम में पुरीख की टीम अंततः 3 -2 से बढ़त बनाकर चैंपियन बनी।

आगे की प्रतियोगिताएं आयोजन समिति के सदस्...