सुपौल, अप्रैल 3 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि । रसोई गैस सिलेंडर के मल्यों में वद्धि और सिलेंडर के लिए लंबे इंतजार ने गरीबों को पुनः पुराने दौर में लौटने को विवश कर दिया है। कमलपुर गांव की शारदा देवी और लता देवी के पति मजदूरी करते हैं। इनका कहना है कि मजदूरी के पैसे से जीवन की जरुरतों को पूरा करन मुश्किल हो गया है। ऐसे में रसोई गैस का पैसा जुटाना कहां संभव है। गरीबों की लाचारी ने पुनः उन्हें लकड़ी, गोंईठा की ओर लौटने को विवश कर दिया है। कुनौली गांव की नमिता देवी सहित अन्य का कहना है क नंबर लगाने के बाद डीएसी नंबर नहीं आ रहा है। ऐसी शिकायत अन्य जगहों से भी मिल रही है। आधिकारिक शुत्रों ने बताया कि उज्ज्वला के जिस उपभोक्ता ने नौ माह से गैस का उठाव नही किया हैं उनके साथ यह समस्या आ रही हैं। ऐसे उपभाोक्ताओं को ईं-केवाइसी कराना जरूरी है। इधर, गांवों...