सुपौल, मार्च 23 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित धर्मशाला प्रांगण में भाकपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहीद दिवस मनाया। इस दौरान देशभक्त शहीद भगत सिंह, राज गुरु और सुखदेव को याद किया गया। भाकपा कार्यकर्ताओं ने तीनों शहीदों की याद में दो मिनट का मौन धारण कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही उनके वीर गाथा को याद किया गया। भाकपा अंचल सचिव रघुनंदन पासवान कि अध्यक्षता में हुई कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लोग शहीद दिवस को साम्राज्यवादी विरोधी दिवस के रूप में मनाने का कार्य किया है। मौके पर परमानंद मेहता, बच्चा लाल सादा, सुमन कुमार पासवान, मो. सादिर, मो.इरशाद, प्रभु सिंह, जगदेव यादव, मो. सादिर आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...