सुपौल : पीड़ितों को ससमय दिलाएं मुआवजा व अन्य सुविधाओं का लाभ
सुपौल, मई 22 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने अपने कार्यालय वेश्म में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण के अन्तर्गत गठित जिलास्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की। इस दौरान डीएम ने जिला कल्याण पदाधिकारी को पीड़ितों को ससमय मुआवजा एवं अन्य सुविधाओं का लाभ देने का निर्देश दिया। साथ ही पुलिस अधीक्षक से प्राप्त सभी मुआवजा प्रस्ताव की समीक्षा के बाद उसे स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं विशेष लोक अभियोजक को गवाहों को यात्रा भत्ता व दैनिक भत्ता देने के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को गवाहों की सूची बैंक पासबुक, आधार एवं गवाही की तिथि सहित उपलब्ध कराने को कहा। जबकि हत्या के मामलों में आरोप गठन होने के बाद नियमानुसार नियोजन की कार्रवाई करने का निर्देश डीएम ने दिया। उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए ससमय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.