सुपौल, अगस्त 17 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनोपयोगी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि योजना का लाभ लेने के लिए जिले में अब तक 10 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। आम लोगों में योजना के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए सरकार ने सोलर यूनिट लगाने पर मिलने वाली सब्सिडी की राशि में भी बढ़ोतरी की है।

सोलर यूनिट सब्सिडी में वृद्धि इस संबंध में विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता आलोक कुमार ने बताया कि पहले अधिकतम 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही थी, जिसे बढ़ाकर अब 98 हजार रुपये कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक किलोवाट के सोलर यूनिट पर मिलने वाली सहायता राशि 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 60 हजार से...