सुपौल, अगस्त 21 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय वेशम में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक बीडीओ अच्युतानंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैंकर्स समिति की बैठक में पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक सहित अन्य बैंक के शाखा प्रबंधक, बैंक शाखा के प्रतिनिधि, उद्योग केंद्र प्रतिनिधि सहित अन्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे। बैठक में बीडीओ अच्युतानंद ने सीडी रेशियो को बढ़ाने, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर ऋण वितरण करने में सुगमता लाने को लेकर अनुरोध किया गया। बीडीओ अच्युतानंदन ने आम लोगों को बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर मुफ्त योजना का लाभ लेने को लेकर आम लोगों को जागरूक करने की बात कही। यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर योजना में 78 हजार तक मिलेगी सब्सिडी बीडीओ ने कहा कि पीए...