सुपौल, अगस्त 23 -- छातापुर, एक प्रतिनिधि। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को गति प्रदान करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार प्रयास किया जा रहा है। योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित कराने के उद्देश्य से बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता द्वारा लगातार बैठक आयोजित की जा रही है।

बैठकें और जागरूकता उर्वरक विक्रेताओं के बाद बीडीओ ने मनरेगा कर्मियों एवं सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ अलग-अलग बैठक कर योजना की विस्तृत जानकारी दी और इसके लाभों से अवगत कराया। उन्होंने कर्मियों से योजना की जानकारी विद्युत उपभोक्ताओं तक पहुंचाकर उन्हें जागरूक एवं प्रेरित करने का अनुरोध किया। बीडीओ ने बताया कि घर की छत पर सोलर पैनल एवं संयंत्र लगाने के लिए नजदीकी बैंक से ऋण सुविधा के साथ सरकारी अनुदान भी दिया जा रहा है।

अनुदान की जानकारी एक किलोवाट के संयंत्र...