सुपौल, अप्रैल 14 -- वीरपुर, एक संवाददाता। 9 अप्रैल 2025 को पीएम श्री विद्यालय का दर्जा मिलने के एक वर्ष बाद भी वीरपुर स्थित पीएम श्री एलके उच्च विद्यालय में विकास कार्य धरातल पर शुरू नहीं हो सका है। विद्यालय आज भी पुराने और जर्जर भवन में संचालित हो रहा है, जिससे छात्रों को अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। करीब एक एकड़ भूमि पर स्थित इस विद्यालय को पीएम श्री योजना में शामिल किए जाने के बाद भी अब तक भवन निर्माण की एक ईंट तक नहीं रखी गई है। हालांकि, योजना में शामिल होने के बाद छात्रों की संख्या में वृद्धि जरूर हुई है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं का अभाव बरकरार है। जबकि इस पीएम श्री विद्यालय योजना में जिले के कुल 17विद्यालयों का चयन किया गया है । इधर, वीरपुर के सबसे पुराने माध्यमिक विद्यालय शालीवासा को उत्क्रमित मध्य विद्यालय से घटाकर प्राथम...