सुपौल, मार्च 26 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। पीएम श्री योजना के तहत जिले के चयनित 14 सरकारी विद्यालयों में एमडीएम योजना को बेहतर बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले किचन सेट उपलब्ध कराए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। दरअसल जिले में कुल 14 विद्यालयों को किचन सेट प्रदान किए गए हैं। इनमें से 11 ऐसे विद्यालय हैं, जहां छात्रों की संख्या 250 से अधिक है। इन स्कूलों को 23 बर्तनों वाला किचन सेट दिया गया है। वहीं शेष तीन विद्यालय, जहां छात्र संख्या 250 से कम है, उन्हें 19 बर्तनों का सेट उपलब्ध कराया गया है। इससे विद्यालयों में भोजन पकाने और वितरण की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। डीपीओ (एमडीएम) आलोक शेखर आनंद ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार 250 से अधिक छात्र संख्या वाले 11 विद्यालयों क...