सुपौल, मई 22 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। जिला नियोजनालय की ओर से शुक्रवार को संयुक्त श्रम भवन स्थित सभा कक्ष में प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना , राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना एवं सीएम प्रतिज्ञा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण राकेश रंजन, सीएम प्रतिज्ञा योजना के डिमांड एग्रीगेशन स्पेशलिस्ट निशांत कुमार, तथा जिला नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के उद्योग, प्रतिष्ठान, निजी एवं सरकारी आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिग्री कॉलेज तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना एवं राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना युवाओं को रोजगारपरक प्र...