सुपौल : पीएम अजय योजना का होगा गांव-गांव सर्वे, मिला प्रशिक्षण
सुपौल, जुलाई 9 -- सुपौल, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के तहत गांव-गांव में लाभुकों का सर्वे किया जाएगा। इसको लेकर कलेक्ट्रेट स्थित लहटन चौधरी सभागार में बुधवार को डीएम सावन कुमार की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में जिलास्तरीय योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति के सदस्यों के साथ बैठक की गई। साथ ही ग्रामस्तरीय नवनियुक्त सर्वे टीम के सदस्यों को एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे करने के लिए विस्तृत प्रशिक्षण भी दिया गया। इस क्रम में डीएम के आदेश पर सभी विभागों के बीच आपसी तालमेल (अभिसरण) के लिए जिलास्तर पर एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया। इस समिति में जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने ग्राम स्तरीय सर्वे टीम को 18 जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.