सुपौल, अप्रैल 14 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। पंजाब नेशनल बैंक परिसर में सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक नितेश कुमार पासवान का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शाखा प्रबंधक नितेश कुमार पासवान का प्रमोशन वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर हुगली कोलकाता में हुआ है। प्रभारी शाखा प्रबंधक के रूप में उपेंद्र प्रसाद सिंह पंजाब नेशनल बैंक भपटियाही में कार्य करेंगे। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी शाखा प्रबंधक उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि शाखा प्रबंधक नितेश कुमार पासवान के कार्यकाल में पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े एक लाख से अधिक खाता धारक, जीविका कर्मी और बैंक कर्मियों को कार्य करने में काफी सहूलयत मिली है। इस मौके पर शाखा प्रबंधक नीतीश कुमार पासवान को बैंक कर्मी, जीविका कमी और स्थानीय खाताधारकों ने फूल माला पहनाकर, पाग देकर और वस्त्र देकर गुलद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.