सुपौल, जुलाई 24 -- त्रिवेणीगंज, निज प्रतिनिधि। नगर परिषद के ललित नारायण लक्ष्मी नारायण प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय की दो मेधावी छात्राओं का चयन पंजाब नेशनल बैंक की 'लाडली योजना' के तहत किया जाएगा। चयनित छात्राओं को दो वर्षों तक प्रतिमाह तीन-तीन हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। यह भी पढ़ें- छात्रवृत्ति योजना के लिए जारी की गई समय सारिणीछात्राओं के लिए कार्यक्रम शुक्रवार को विद्यालय परिसर में पीएनबी की ओर से कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के लिए आरओ वाटर कूलर उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में पीएनबी पूर्णिया सर्किल के मंडल प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि बैंक अपने सामाजिक दायित्व के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित के कार्यों में लगातार योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने क...