सुपौल, जून 30 -- सुपौल, कार्यालय संवाददाता। पिपरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पीएचएमडब्ल्यू पद पर हुई नियुक्ति में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्राम विशनपुर पंचायत के दढ़ी भवानीपुर निवासी कामेश्वर यादव ने जिलाधिकारी सावन कुमार को आवेदन देकर जांच की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि नियुक्ति के लिए पीएचएमडब्ल्यू प्रशिक्षण या एमएसडब्ल्यू/बीएससी के साथ तीन वर्ष का लेप्रोसी कार्य अनुभव अनिवार्य था, जबकि इसका ख्याल नियुक्ति में नहीं रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...