सुपौल, अप्रैल 5 -- पिपरा, एक संवाददाता। ट्रक की ठोकर से एक 45 वर्षीय संदिग्ध व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। घटना थाना क्षेत्र के पिपरा-सुपौल मुख्य मार्ग स्थित कटैया चौक पर शनिवार रात करीब नौ बजे की है। घटना में विक्षिप्त की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान सुपौल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक उसे ठोकर मारते हुए घटनास्थल से पिपरा की ओर फरार हो गया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह दो दिनों से इस एरिया में दिखाई दे रहा था। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद उसका शव थाना में रखा गया है। 48 घंटा के अंदर पहचान नहीं होगी तो उसका अंतिम संस्कार प्रशासन की ओर से करा दिया जा...