सुपौल, मई 6 -- पिपरा, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र में लाखों रुपये की लागत से लगाए गए नि:शुल्क आरओ वाटर एटीएम कुछ ही महीनों में खराब हो गए हैं। गर्मी में लोगों को राहत देने के उद्देश्य से स्थापित ये प्लांट अब बेकार पड़े हैं, जिससे आम लोगों को पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बताया कि सुपौल-पिपरा मेन रोड स्थित गोढ़ियारी के पास लगा वाटर प्लांट तीन-चार महीने के भीतर ही खराब हो गया, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। लोगों ने घटिया नर्मिाण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने लागत संबंधी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.