सुपौल, दिसम्बर 10 -- बलुआ बाजार, एक संवाददाता। बलुआ थाना क्षेत्र की विशनपुर शिवराम पंचायत के तुलसीपट्टी वसीर चौक से मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। बहरहाल, वायरल वीडियो में एक प्राइवेट मौलाना को पेड़ में बांधकर बेरहमी से पीटा जा रहा है। जबकि महिला को भी उनके सामने बांध रखा है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट मौलाना व एक महिला को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद लोगों का गुसा भड़क उठा। इसके बाद लोगों ने प्राइवेट मौलाना व महिला को एक पेड़ में बांध दिया और मौलाना के साथ गाली-गलौज करते हुए जमकर डंडे से पिटाई की। इस बीच मारपीट करते देख किसी ने वीडियो बनानाकर सोशल मीडया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दिया। जानकारी के अनुसार प्राइवेट मौलाना मौलाना मो ह...