सुपौल, जून 15 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। सरायगढ़ प्रखंड अंतर्गत एनएच 27 पर सरायगढ़ गांव के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक बाइक चालक को पिकअप ने पीछे से ठोकर मार दी। जिससे बाइक चालक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला के लदनिया थाना क्षेत्र के पिपराही वार्ड 11 निवासी अजय कुमार लाहा (50 वर्ष) बाइक पर सवार होकर सिमराही की ओर जा रहे थे। इस क्रम में सरायगढ़ गांव के पास पीछे से एक पिकअप ने उनकी बाइक में ठोकर मार दी। जिसके कारण अजय कुमार लाहा बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर भपटियाही थाना पुलिस ने घायल अजय कुमार लाहा को सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया। डॉक्टर मोहसिन रजा ने घायल का इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल सुपौल से डॉक्टर ने इलाज के बाद...