सुपौल, जून 1 -- भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड क्षेत्र के राजेश्वरी थाना क्षेत्र स्थित राजेश्वरी पश्चिमी पंचायत के बेरिया गांव में सोमवार की दोपहर को बाढ़ से बने गहरे गढ़े में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शव को गहरे पानी से बाहर निकाला गया। उसकी पहचान राजेश्वरी पश्चिमी पंचायत के बेरिया वार्ड-4 निवासी 60 वर्षीय नारायण मंडल के रूप में की गई है।

घटनाक्रम ग्रामीणों ने बताया कि पशुपालक देव नारायण मंडल बाढ़ के दौरान बने गड्ढे में भैंस धो रहे थे, इसी क्रम में गहरे पानी में जाकर डूब गए। कुछ देर बाद जब तक लोगों की नजर पड़ी तो उन्हें गहरे पानी से बाहर निकाला गया, तो उनकी मौत हो चुकी थी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज...