सुपौल, अप्रैल 3 -- कुनौली, निज प्रतिनिधि। सरकार की ओर से नाली-गली व सड़कों के पक्कीकरण के लिए कई तरह की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। लेकिन सुपौल जिले के निर्मली प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में नाली-गली व सड़क की स्थिति बद से बदतर है। ग्रामीणों इलाके में सरकार की योजनाएं संचालित होने के बावजूद उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। ऐसा ही हाल कमलपुर पंचायत क्षेत्र के वार्ड सात का है। यहां नालियों के अभाव में हुए जलजमाव के कारण आम लोगों से लेकर यहां उर्दू स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी परेशान हैं। इन छात्रों को इसी गंदे नाले के पानी से बने जलजमाव को पैदल पार कर स्कूल आने-जाने की मजबूरी है। इसके निदान के लिए कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया, पर अब तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया। जिससे आज भी यहां के ग्रामीण के साथ-साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.