सुपौल, मई 10 -- सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पाठशाला द स्कूल आफ लर्निंग हॉस्पिटल रोड भपटियाही बाजार में 10 मई मदर्स डे के अवसर पर स्कूल के प्राचार्य सोनिया रजक के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मदर्स डे के अवसर पर स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने माता को आरती दिखाकर सम्मानित किया गया। जबकि स्कूल के शिक्षक शिक्षकों द्वारा एक स्कूल में उपस्थित 150 माताओ का तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्राचार्य सोनिया रजक ने कहा कि बच्चों का प्रथम पाठशाला मां होती है। और द्वितीय पाठशाला स्कूल होता है। बच्चों में अपने मा की प्रति प्रेम और स्नेह जगाने के उद्देश्य मदर्स डे के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा अपने-अपने माता को आरती दिखाकर सम्मानित किया गया है। यह भी पढ़ें- मां बच्चों की प्रथम गु...